साइकिल से घर लौटे रहे व्यक्ति की हत्या | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
बिपुल सिंह
जौनपुर। जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र के देवरामपुर गांव में स्थित पानी टंकी के पास एक साइकिल सवार व्यक्ति की बदमाशों ने हत्या कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आस—पास के इलाके में दहशत फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गयी है। वहीं परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल है।
साइकिल से घर लौटे रहे व्यक्ति की हत्या | #NayaSaberaNetwork


बताते हैं कि खुटहन थाना क्षेत्र के शाहपुर शानी गांव निवासी उमाशंकर यादव अपने ससुराल बदलापुर थाना क्षेत्र के देवरामपुर में नेवासा पर रहते थे। वह रोज की भांति आज सुबह भी घनश्यामपुर बाजार से चाय पीकर अपनी साइकिल से वापस लौट रहे थे जहां गांव में स्थित पानी टंकी के पास पहुंचे कि पहले से ही घात लगाए अज्ञात हमलावरों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोग व परिजनों ने उन्हें बदलापुर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने उमाशंकर यादव को मृत्यु घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर बदलापुर क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार राय अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटे रहे।
कुछ ही देर में फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल की जांच पड़ताल करते हुए सैम्पल आदि लिया और डाग स्क्वायड टीम भी मौके पर पहुंच गई और टीम में शौर्य डाग को घटना स्थल पर पड़ा खून लगा बांस का टुकड़ा व चप्पल को सूंघाकर छोड़ दिया गया जहां कुछ दूर इधर उधर जाकर वह खड़ा हो गया और हत्यारे को मौके पर पता करने में असफल रहा।

*Ad : पैसा कम. प्रचार ज्यादा. सिर्फ नया सबेरा डॉट कॉम. जल्दी कीजिए। मो. 9807374781, 9792499320*
Ad


*Advt : रामबली सेठ आभूषण भण्डार (मड़ियाहूं वाले) | के. सन्स के ठीक सामने, कलेक्ट्री रोड, जौनपुर उ.प्र.*
Advt.

*Advt : वाराणसी खण्ड शिक्षा निर्वाचन क्षेत्र से रमेश सिंह प्रांतीय उपाध्यक्ष उ.प्र.मा​.शि.सं. के नाम के सामने वाले खाने में 1 लिखकर प्रथम वरीयता मत देकर शिक्षकों की आवाज बुलंद करने हेतु विधान परिषद भेजने की कृपा करें।*
Advt.



from NayaSabera.com

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!