17 अक्टूबर तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
अखिलेश श्रीवास्तव
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील अधिवक्ता के कोरोना पॉजिटिव होने पर अधिवक्ता संघ द्वारा 17 अक्टूबर तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया है। तहसील परिसर को सेनेटाइज कराने की मांग की गई है।

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रेम बिहारी यादव की अध्यक्षता में साधारण सभा की आकस्मिक बैठक आहूत की गई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि तहसील अधिवक्ता के कोरोना पाजिटिव होने के कारण अधिवक्ताओं में दहशत है। न्यायालयों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होना संभव नहीं है। ऐसी स्थिति में 17 अक्टूबर तक अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। निर्णय की सूचना सभी न्यायालयों में दे दी गई। अधिवक्ताओं ने एसडीएम अंजनी कुमार सिंह से मांग किया कि तहसील परिसर की तत्काल सेनेटाइज कराया जाय।

बैठक में महामंत्री अजय कुमार सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, आरपी सिंह, अशोक कुमार श्रीवास्तव, सुरेन्द्र मणि शुक्ला, प्रेम चंद्र विश्वकर्मा, विनय पाण्डेय, सरजू प्रसाद बिंद, यज्ञ नारायण सिंह, हरि नायक तिवारी, ललित मोहन तिवारी आदि उपस्थित रहे।

*Advt : वाराणसी खण्ड शिक्षा निर्वाचन क्षेत्र से रमेश सिंह प्रांतीय उपाध्यक्ष उ.प्र.मा​.शि.सं. के नाम के सामने वाले खाने में 1 लिखकर प्रथम वरीयता मत देकर शिक्षकों की आवाज बुलंद करने हेतु विधान परिषद भेजने की कृपा करें।*
Advt.

*विज्ञापन : अपनों के साथ बांटें खुशियां, उन्हें खिलाएं उनका favourite Pizza | Order now - Pizza Paradise 9519149897, 9918509194 Wazidpur Tiraha Jaunpur*
Ad

*विज्ञापन : देव होम्यो क्योर एण्ड केयर | खानापट्टी (सिकरारा) जौनपुर | डॉ. दुष्यंत कुमार सिंह मो. 8052920000, 9455328836*
Ad



from NayaSabera.com

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!