डॉ. रामकृष्ण ने चिकित्सकीय क्षेत्र में कायम किया मिसाल : बाजीराव खांडे | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
  • यूपी चिकित्सा परिषद के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व विधायक की  पुण्यतिथि में शामिल हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव
  • करंजाकला प्राथमिक विद्यालय मिर्चा में दंत शिविर का आयोजन
नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। उत्तर प्रदेश चिकित्सा परिषद के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व विधायक डॉ. रामकृष्ण उपाध्याय तथा उनकी पत्नी सरस्वती उपाध्याय की 12वीं पुण्यतिथि शनिवार रामकृष्ण नेत्र सेवा संस्थान परिसर सिविल लाइन में मनाई गई।
डॉ. रामकृष्ण ने चिकित्सकीय क्षेत्र में कायम किया मिसाल : बाजीराव खांडे | #NayaSaberaNetwork


अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव बाजीराव खांडे ने कहा कि डा. रामकृष्ण उपाध्याय ने चिकित्सकीय क्षेत्र में एक मिसाल कायम किया। उनके द्वारा गरीब-मजलूमों का मुफ्त आंख का आपरेशन किया जाता था। हमेशा जनता की सेवा में लगे रहे। जिसका परिणाम है कि जनता ने उन्हें कई बार ब्लाक प्रमुख व विधायक चुना। आज भी क्षेत्र में उनका नाम लोग बड़े ही सम्मान से लेते हैं।

श्री खांडे ने कहा कि डॉ. रामकृष्ण उपाध्याय गरीब मजलूमों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। वह जनता के सच्चे सेवक थे। करंजाकला प्राथमिक विद्यालय मिर्चा में दंत शिविर का आयोजन किया गया। कुछ अभिभावकों के साथ पहुँचे छात्रों में स्कूल बैग, पेंसिल बाक्स, का वितरण किया गया तो बाकी सामग्री प्रधानाध्यापक को सौंप दिया। रामकृष्ण डेंटल केयर सिविल लाइंस के दंत चिकित्सक डा. देवव्रत उपाध्याय ने कुछ बच्चों व शिक्षकों के दांतों की जांच कर दवा दी। उन्होंने सभी बच्चों के लिए टूथपेस्ट व ब्रश दिया।

प्रधानाध्यापक रजनीश सिंह ने कहा कि डा.रामकृष्ण ने जनप्रतिनिधि रहते हुए क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कराया। जिसका परिणाम यह है कि आज भी जनता उनको याद करती है। उन्होंने कठिन परिश्रम कर चिकित्सकीय व राजनीति क्षेत्र में एक मुकाम हासिल किया। वे आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।  

इस मौके पर पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह, डा. देवेश उपाध्याय, छोटेलाल यादव, दयासागर राय, विजयशंकर उपाध्याय, पूर्व महामंत्री दीवानी बार रमेश मिश्रा, प्यारेलाल शुक्ला, विनय सिंह, पंकज सोनकर, विकेश उपाध्याय, हिमांचल उपाध्याय, आदि मौजूद थे। आभार पुत्रगण पूर्व जिला सूचना अधिकारी त्रिभुवन सिंह व कांग्रेस नेता डा.राकेश उपाध्याय ने व्यक्त किया।

*Advt : किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत — विनोद यादव मो. 8726292670*
Ad


*विज्ञापन : High Class Mens Wear Olandganj Jaunpur Mohd. Meraj Mo 8577913270, 9305861875*
Ad


*बढ़ाएं अपना व्यापार, नया सबेरा के साथ. डिजिटल विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें - 9807374781, 9792499320*
Ad



from NayaSabera.com

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!