लगभग 900 नवागत शिक्षकों का मेडिकल सर्टिफिकेट शांतिपूर्वक ढंग से बना | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। 69000 शिक्षक भर्ती में जिले के 1605 अभ्यर्थी भी नौकरी पा गये हैं। सोमवार को जिला अस्पताल पहुंचे लगभग एक हजार नवागत शिक्षकों ने बारी—बारी से कतारबद्ध होकर अपना मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाया। इस दौरान जिला अस्पताल प्रशासन, पुलिस एवं शिक्षा विभाग ने पूरी तैयारियां कर रखी थी। शांतिपूर्वक सभी लोगों का मेडिकल सर्टिफिकेट बनाया गया।
लगभग 900 नवागत शिक्षकों का मेडिकल सर्टिफिकेट शांतिपूर्वक ढंग से बना | #NayaSaberaNetwork


गौरतलब हो कि शनिवार को जिला अस्पताल में अचानक मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने पहुंचे इन नवागत शिक्षकों के हुजूम से अस्पताल प्रशासन, शिक्षा एवं पुलिस विभाग खड़बड़ा गया। बिना किसी व्यवस्था के शनिवार को कुछ ही लोगों का मेडिकल सर्टिफिकेट बन पाया था। सोमवार को जिला अस्पताल प्रशासन एवं शिक्षा विभाग ने पूरी तैयारी की थी। लिहाजा एक—एक नवागत शिक्षक का मेडिकल सर्टिफिकेट इत्मिनान से शांतिपूर्वक बनाया गया। इसके लिए दर्जन भर से अधिक काउंटर बनाये गये थे और दो दर्जन से अधिक कर्मचारी लगाये गये थे। डॉक्टरों की टीम ने इनका मेडिकल सर्टिफिकेट जारी किया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। लगभग 900 लोगों का मेडिकल सर्टिफिकेट बनाया गया।

*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad

*Ad : समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मो. आजम खान की तरफ प्रदेशवासियों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*विज्ञापन : Agafya Furnitures | Exclusive Indian Furniture Show Room | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर*
Ad



from NayaSabera.com

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!