Jaunpur News: असम विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में जौनपुर के उत्सव सिंह ने दर्ज की जीत

Naya Savera Network


महासचिव पद पर 234 मतों से विजयी, 1372 वोट हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। असम विश्वविद्यालय, सिलचर के छात्रसंघ चुनाव में जौनपुर के मूल निवासी उत्सव सिंह ने महासचिव (जनरल सेक्रेटरी) पद पर जीत हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के प्रत्याशी उत्सव सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एल. प्रीतम सिंघा को 234 मतों से पराजित किया।

चुनाव परिणाम के अनुसार उत्सव सिंह को कुल 1,372 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी एल. प्रीतम सिंघा को 1,138 वोट मिले। उत्सव सिंह ने कुल 54.7 प्रतिशत मत हासिल कर महासचिव पद पर अपनी जीत सुनिश्चित की। उत्सव सिंह मूल रूप से जौनपुर जनपद के निवासी हैं। वह यूटा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह के पुत्र हैं। उनकी इस सफलता से जौनपुर सहित परिवार और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। जिले के लोगों ने इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया। उत्सव की जीत पर परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: भागवत कथा सुनने से मन के विकार और अहंकार नष्ट होते हैं : गोपाल कृष्णशरण महाराज

हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!