Jaunpur News: बाइक सवार दो युवक आए ट्रेलर की चपेट में, मौके पर ही दर्दनाक मौत

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक। आजमगढ़ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार देर शाम खुज्झी नाले के समीप प्लांट के सामने घर से खुज्ज्झि की तरफ जा रहे बाइक सवार दो युवकों की ट्रेलर की चपेट में आने से दोनों की घटना स्थल पर दर्दनाक ही मौत हो गई। घटना के बाद थोड़ी देर के लिए हाइवे पर जाम की स्थिति हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की।

केराकत कोतवाली के डेहरी गांव निवासी 20 वर्षीय रेहान बाइक से अपने पिता 60 वर्षीय यासीन को लेकर वाराणसी से घर जा रहा था। खुज्झी नाले के पास थुंही गांव निवासी 22 वर्षीय चंदन मौर्य पुत्र राज कुमार व 23 वर्षीय सोनू मौर्य पुत्र जय किशुन बाइक से आवश्यक कार्यवश खुज्झी जा रहे थे। पीछे से रेहान के बाइक में टक्कर मारते हुए असंतुलित होकर सड़क पर गिर गए। इसी दौरान आजमगढ़ से वाराणसी जा रहे ट्रेलर की चपेट में आ गए। एक की वही मौत हो गई तो दूसरा बाइक के ट्रेलर में फंसने के कारण 50 मीटर दूर गिरा और मौत हो गई।रेहान को मामूली चोटें आई ।घटना के बाद हाइवे पर जाम की स्थिति हो गई। सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस ने दोनों को जांच के लिए सीएचसी ले गई। स्थिति को नियंत्रित करते हुए वाहनों का आवागमन बहाल कराया। रेहान का इलाज सीएचसी में हुआ। मृत चन्दन ननिहाल में रहता था।उसके पिता वाराणसी जनपद में होमगार्ड है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, परिजनों में मातम


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
Ads

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!