Bareilly News: ऋषिकेश– कर्णप्रयाग रेल परियोजना के टनल-14 में 6.59 किमी लंबी सुरंग का सफल ब्रेकथ्रू

Naya Savera Network



‘धर्मपथगामिनी’ परियोजना में आर वी एन एल ने हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली/मुरादाबाद। ऋषिकेश– कर्णप्रयाग रेल परियोजना के अंतर्गत रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल)ने 27 नवंबर 2026 को रुद्रप्रयाग जनपद में स्थित टनल- 14 की 6.59 किलोमीटर लंबी मुख्य सुरंग का सफल ब्रेकथ्रू हासिल किया। इस सुरंग के दोनों छोरों से की गई खुदाई के मिलन के साथ इस महत्वपूर्ण निर्माण कार्य में एक यह बड़ी उपलब्धि दर्ज की गई है।

टनल-14 में पोर्टल-1 (सुमेरपुर) की ओर से 4.7 किलोमीटर तथा पोर्टल-2 (मरोड़ा) की ओर से 1.79 किलोमीटर सुरंग की खुदाई पूर्ण की गई। हिमालयी भूगर्भीय परिस्थितियों, चुनौतीपूर्ण भू- भाग एवं आबादी वाले क्षेत्रों के बीच निर्माण कार्य को सावधानीपूर्वक और तकनीकी दक्षता के साथ पूरा किया गया।

पोर्टल-1 की ओर आबादी के नीचे लगभग 110 मीटर लंबी ट्रिपल- ट्रैक सुरंग का निर्माण ढीली मिट्टी एवं कम ओवरबर्डन वाले क्षेत्र में प्री- एक्सकेवेशन और मल्टी- ड्रिफ्टिंग तकनीक के माध्यम से किया गया। वहीं, पोर्टल-2 की ढलान को सुरक्षित करने के लिए माइक्रोपाइल, रॉक बोल्ट एवं कंसोलिडेशन ग्राउटिंग जैसी विशेष तकनीकों का उपयोग किया गया, जिससे भू-स्थिरता सुनिश्चित करने के बाद मुख्य सुरंग निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा सका।

इस निर्माण के दौरान आसपास की बस्तियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नियंत्रित ब्लास्टिंग केवल दिन के समय की गई। इसके अतिरिक्त, सुरंग के भीतर कार्यरत श्रमिकों के लिए पर्याप्त वायु आपूर्ति एवं तापमान नियंत्रण सुनिश्चित करने हेतु विशेष वेंटिलेशन प्रणालियां स्थापित की गईं।

इस टनल-14 का सफल ब्रेकथ्रू ऋषिकेश– कर्णप्रयाग रेल परियोजना के निर्माण कार्य में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। यह उपलब्धि दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में आधुनिक इंजीनियरिंग, तकनीकी नवाचार, समर्पित कार्यबल एवं सुरक्षित निर्माण प्रबंधन के समन्वित प्रयासों को दर्शाती है। परियोजना के पूर्ण होने पर उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में रेल संपर्क को मजबूती मिलने तथा क्षेत्रीय आवागमन एवं पर्यटन को नई गति मिलने की उम्मीद है। आर वी एन एल की यह उपलब्धि हिमालय की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आधुनिक रेल अवसंरचना निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 

यह भी पढ़ें | जौनपुर के लाल ने असम केंद्रीय विश्वविद्यालय में लहराया परचम, उत्सव सिंह बने छात्रसंघ महामंत्री

हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!