Jaunpur News: नितिन गडकरी के कार्यक्रम को लेकर जौनपुर में रूट डायवर्जन, सुबह सात बजे से लागू रहेगी व्यवस्था

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के 5 नवंबर को मुंगरा बादशाहपुर आगमन और प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था 5 नवंबर को सुबह सात बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक लागू रहेगी। इसके तहत प्रयागराज और जौनपुर के बीच आने-जाने वाले वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा।


यातायात पुलिस के अनुसार, प्रयागराज की ओर से जौनपुर आने वाले भारी और सामान्य वाहनों को प्रयागराज के फूलपुर थाना क्षेत्र स्थित बरना तिराहे से जंघई और मछलीशहर होते हुए जौनपुर भेजा जाएगा। इसके अलावा बरना तिराहे से गाजी का बाग, फतनपुर थाना क्षेत्र और सतहरिया होते हुए भी वाहन जौनपुर की ओर आ सकेंगे। जौनपुर से प्रयागराज जाने वाले वाहनों के लिए भी यही निर्धारित मार्ग लागू रहेगा।


कार्यक्रम के मद्देनजर मुंगरा बादशाहपुर-तलहटी मोड़-पुरऊपुर नहर-पांडेपुर-बरना पुल-फूलपुर मार्ग को आकस्मिक वैकल्पिक मार्ग के रूप में चिह्नित किया गया है। प्रयागराज के बरना तिराहे की ओर से आने वाले वाहनों को जौनपुर-प्रयागराज सीमा पर बैरियर लगाकर इटहरा की तरफ मोड़ा जाएगा। इसके बाद तलहटी तिराहे से वाहनों को कार्यक्रम स्थल की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्हें तलहटी की तरफ मोड़कर जंघई की ओर भेजा जाएगा।


जंघई की ओर से प्रयागराज, प्रतापगढ़ और जौनपुर जाने वाले भारी वाहनों को मछलीशहर होकर गुजरना होगा। इटहरा तिराहे से कार्यक्रम में शामिल होने वाले वाहनों को छोड़कर अन्य भारी वाहनों को कस्बे में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं, मुंगरा बादशाहपुर थाने के पास स्थित जंघई चौराहे से किसी भी वाहन को प्रयागराज की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।


यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन का पालन करें और यात्रा के दौरान असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। डायवर्जन का समय: 5 नवंबर को सुबह 7 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक।

यह भी पढ़ें | जौनपुर को मिलेगी 3650 करोड़ रुपये से अधिक की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की सौगात


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!