जौनपुर को मिलेगी 3650 करोड़ रुपये से अधिक की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की सौगात

Naya Savera Network


नितिन गडकरी करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार, 5 नवंबर को जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर में आयोजित कार्यक्रम में 3650 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली आठ राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास, भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम सुबह 10 बजे सार्वजनिक इंटर कॉलेज, मुंगरा बादशाहपुर में आयोजित होगा। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से जारी प्रेस आमंत्रण के अनुसार, कार्यक्रम में रायबरेली-प्रयागराज मार्ग के चार लेन चौड़ीकरण सहित तीन बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा। इसके अलावा मुंगरा बादशाहपुर बाईपास निर्माण सहित तीन महत्वपूर्ण कार्यों का शुभारंभ होगा।

वहीं, जौनपुर शहर में चार लेन चौड़ीकरण और मड़ियाहूं रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण का भूमिपूजन भी प्रस्तावित है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में सड़क संपर्क और आवागमन की सुविधाओं में सुधार होने की उम्मीद है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), वाराणसी ने इस आयोजन की कवरेज के लिए मीडिया संस्थानों से पत्रकारों, छायाकारों और कैमरा टीम को भेजने का अनुरोध किया है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मड़ियाहूं पीजी कॉलेज में छह नवंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां करेंगी प्रतिभाग


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!