Jaunpur News: पूर्वांचल स्टार्टअप संवाद-2026 में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के स्टार्टअप प्रस्तावों को देखा

Naya Savera Network

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विद्यार्थियों से किया संवाद, कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने स्टॉल पर स्टार्टअप प्रस्तावों पर की विस्तृत चर्चा

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। रज्जू भैया विश्वविद्यालय, प्रयागराज में आयोजित पूर्वांचल स्टार्टअप संवाद-2026 में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के विद्यार्थियों ने अपने नवाचार आधारित स्टार्टअप प्रस्ताव प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय के पूर्व छात्र अभिषेक दुबे जिन्होंने अपना पहला स्टार्ट अप आइडिया पूर्वांचल के इनक्यूबेशन केंद्र से प्रेरित होकर विकसित किया था तथा बायोटेक्नोलॉजी के  शेखर आनंद के स्टार्टअप प्रस्तावों की उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने समीक्षा की।


इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दोनों विद्यार्थियों से उनके स्टार्टअप आइडिया, प्रस्तावों और उनकी कार्ययोजना के संबंध में विस्तार से बातचीत की। उन्होंने विद्यार्थियों के नवाचार संबंधी विचारों को जाना और उनके प्रस्तावों पर चर्चा की।


कार्यक्रम में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने भी विद्यार्थियों के स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने अभिषेक दुबे और शेखर आनंद के स्टार्टअप प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की। कुलपति ने विद्यार्थियों के विचारों को व्यावहारिक एवं प्रभावी स्वरूप देने, उन्हें आगे विकसित करने तथा उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ाने के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया।

पूर्वांचल स्टार्टअप संवाद-2026 युवा नवाचारियों एवं उभरते उद्यमियों को अपने विचार और स्टार्टअप मॉडल प्रस्तुत करने का मंच प्रदान कर रहा है। इसमें पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की सहभागिता विश्वविद्यालय में नवाचार, उद्यमिता और व्यावहारिक ज्ञान को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।


इस अवसर पर प्रो. मानस पांडेय, इनक्यूबेशन सेंटर के निदेशक प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, प्रो. रजनीश भास्कर तथा कुलसचिव डॉ विनोद सिंह उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Amethi  News: मृत्यु भोज का बहिष्कार कर तेरहवें दिन आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!