नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं, जौनपुर। एनटीपीसी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 4.30 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कस्बे के सदरगंज निवासी रमाशंकर चौरसिया ने तहरीर में बताया कि अगस्त 2021 में उनकी मुलाकात गुतवन निवासी राजेंद्र प्रसाद मिश्र और उनके बेटे आशु मिश्र से हुई थी। आरोप है कि आशु ने अपने पिता को एनटीपीसी का बड़ा अधिकारी बताकर कई लोगों को नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। इस पर रमाशंकर ने अपने रिश्तेदार रमानाथ चौरसिया की नौकरी के लिए संपर्क किया। इसके बदले पांच लाख रुपये मांगे गए।
पीड़ित के मुताबिक, उन्होंने अगस्त 2021 में तीन किस्तों में 2.95 लाख रुपये राजेंद्र मिश्र के खाते में भेजे। इसके बाद अगस्त 2024 में नौकरी की सूची फाइनल होने का हवाला देकर एक लाख रुपये और लिए गए। यह रकम भी अलग-अलग तिथियों में खाते में भेजी गई। नौकरी नहीं मिलने पर रुपये वापस मांगने पर आरोपी टालमटोल करने लगे। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद पुलिस ने राजेंद्र प्रसाद मिश्र और राजू मिश्र निवासी गुतवन, थाना नेवढ़िया के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: विश्वविद्यालय परिसर में जलभराव की समस्या दूर करने के लिए विशेषज्ञों ने किया मंथन
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel
,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)