Jaunpur News: विश्वविद्यालय परिसर में जलभराव की समस्या दूर करने के लिए विशेषज्ञों ने किया मंथन

Naya Savera Network


कुलपति ने विशेषज्ञों के साथ परिसर के विभिन्न स्थानों का किया निरीक्षण 

बारिश के पानी की निकासी के स्थायी समाधान पर पहल 

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में बारिश के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। बुधवार को कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने विशेषज्ञों एवं विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान बारिश के पानी की निकासी की मौजूदा व्यवस्था, नालियों, जलभराव वाले स्थानों तथा पानी के बहाव की स्थिति का जायजा लिया गया।

निरीक्षण करने वाली विशेषज्ञ टीम में प्रो. एस. पी. शुक्ला, निदेशक, सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज, इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी लखनऊ, के साथ डॉ. सुमित गांधी एवं डॉ. इंद्रजीत शामिल रहे।

निरीक्षण के दौरान कुलपति ने कहा कि बरसात के समय  परिसर में कई जगह पानी जमा हो जाता है, जिससे आवागमन में परेशानी होती है। इस समस्या का स्थायी समाधान जरूरी है। उन्होंने विशेषज्ञों से पूरे परिसर का तकनीकी अध्ययन कर ऐसी ड्रेनेज व्यवस्था तैयार करने को कहा, जिससे बारिश का पानी आसानी से निकल सके और कहीं जलभराव न हो। इसके लिए परिसर की ढलान, नालियों की स्थिति तथा पानी के बहाव को ध्यान में रखकर बेहतर जल निकासी योजना बनाने पर चर्चा हुई।

कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में जल निकासी की व्यवस्था को बेहतर एवं व्यवस्थित बनाना प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ड्रेनेज योजना तैयार करते समय तकनीकी विशेषज्ञों की सलाह को महत्व दिया जाए, ताकि बारिश के पानी की निकासी सुचारु हो और भविष्य में जलभराव की समस्या से निजात मिल सके।

निरीक्षण में प्रो. अविनाश, प्रो. प्रमोद यादव, प्रो. अजय प्रताप सिंह, विश्वविद्यालय के इंजीनियर आरके सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: कार्तिक पूर्णिमा पर बाणगंगा तीर्थक्षेत्र में भव्य महाआरती

हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!