Bareilly News: कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान पर मुरादाबाद रेल मंडल द्वारा यात्रियों के सुगम आवागमन के लिए की विशेष व्यवस्थाएं

Naya Savera Network


निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा नेटवर्क

बरेली। कार्तिक मेला- 2026 के अवसर पर कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर गंगा स्नान हेतु बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आवागमन को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई। मुरादाबाद मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती विनीता श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में मंडल के प्रमुख रेल स्टेशनों पर अतिरिक्त कर्मचारियों की व्यवस्था करने के साथ- साथ यात्री सुविधाओं को सुदृढ़ किया गया। कार्तिक मेले के दृष्टिगत गढ़मुक्तेश्वर, कंकाठेर, राजघाट नरौरा, बालावाली, हरिद्वार, योगनगरी ऋषिकेश  एवं ऋषिकेश  रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट चेकिंग स्टाफ, टिकट बुकिंग कर्मचारी एवं रेलवे सुरक्षा बल  के जवानों की नियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त, मेले के दौरान व्यवस्थाओं के सुचारु संचालन, यात्रियों की सहायता तथा भीड़ प्रबंधन के लिए मंडल के अधिकारियों को भी विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्तिक पूर्णिमा एवं गंगा स्नान के मुख्य दिवस पर मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर उपस्थित रहकर यात्री सुविधाओं एवं मेला व्यवस्थाओं का पर्यवेक्षण किया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव हरिद्वार स्टेशन पर, मंडल वाणिज्य प्रबंधक पुरुषोत्तम सिंह बघेल कंकाठेर स्टेशन पर तथा सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक ( प्रथम) हरि सिंह मीना राजघाट नरौरा स्टेशन, सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक ( द्वितीय) अंकित शर्मा गढ़मुक्तेश्वर रेलवे स्टेशन पर उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा यात्रियों की सुविधा, टिकट वितरण, भीड़ प्रबंधन एवं अन्य यात्री सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया, ताकि कार्तिक मेला एवं गंगा स्नान के दौरान यात्रियों का आवागमन सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बना रहे।

श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुगम आवागमन के लिए गढ़मुक्तेश्वर रेलवे स्टेशन पर 10 अप एवं 10 डाउन गाड़ियों, कंकाठेर स्टेशन पर 14 अप एवं 12 डाउन गाड़ियों, राजघाट नरौरा स्टेशन पर 01 अप एवं 01 डाउन गाड़ी तथा बालावाली स्टेशन पर 03 अप एवं 03 डाउन गाड़ियों को अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया। इन अतिरिक्त ठहरावों से श्रद्धालुओं को गंगा स्नान हेतु आवागमन में सुविधा प्राप्त हुई।

इसके अतिरिक्त, यात्रियों की बढ़ती संख्या एवं आवागमन की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए गाजियाबाद– मुरादाबाद तथा दिल्ली शाहदरा– हरिद्वार के मध्य 02 जोड़ी मेला स्पेशल गाड़ियों का संचालन किया गया। यात्रियों की सुविधा के लिए तिलक ब्रिज– बुलंदशहर मेमू ट्रेन का संचालन बुलंदशहर के स्थान पर गढ़मुक्तेश्वर स्टेशन तक विस्तारित किया गया। साथ ही, यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 10 गाड़ियों में अतिरिक्त सामान्य (जनरल) कोच लगाए गए, जिससे यात्रियों को यात्रा के दौरान अधिक सुविधा मिल सके।

यात्रियों की सुविधा एवं भीड़ को सुव्यवस्थित ढंग से नियंत्रित करने हेतु प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट काउंटर संचालित किए गए हैं। इसके साथ ही ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीनों  तथा बुकिंग कर्मचारियों द्वारा टिकट वितरण मशीनों के माध्यम से यात्रियों को टिकट उपलब्ध कराए गए। यात्रियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने हेतु मेडिकल बूथ की व्यवस्था भी की गई है। यात्रियों को गाड़ियों के आगमन एवं प्रस्थान की जानकारी नियमित रूप से उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से प्रदान की जाती रही, जिससे यात्रियों को समय पर आवश्यक सूचना प्राप्त हो सके। सभी प्रमुख मेला स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन से संबंधित व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु आवश्यक प्रबंध किए गए। मुरादाबाद मंडल द्वारा कार्तिक मेला- 2026 के दौरान यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं बेहतर रेल सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। रेलवे प्रशासन श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। 

यह भी पढ़ें | Bareilly News: कार्तिक मास की कथा सुनने और पढ़ने से प्राप्त होता है अक्षय पुण्य एवं पापों का होता है नाश


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!