निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा
बरेली। श्री सनातन धर्म मंदिर पंजाबी कॉलोनी मॉडल टाउन में चल रहे कार्तिक महोत्सव के विश्राम दिवस पर उत्साह का वातावरण रहा। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से होकर नृत्य किया। बाद में सभी ने भंडारा /प्रसाद प्राप्त किया। पंजाबी कॉलोनी मॉडल टाउन स्थित सनातन मंदिर में कार्तिक मास के मासिक कथा का विश्राम मंदिर के मुख्य पुजारी नरेश चंद्र मिश्रा जी ने करते हुए कहा कि
कार्तिक मास की कथा सुनने और पढ़ने से अक्षय पुण्य (अमिट फल) की प्राप्ति होती है, पापों का नाश होता है और जीवन में सुख-शांति आती है।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु को कार्तिक मास अत्यंत प्रिय है सच्चे मन से कथा सुनने और नियम निभाने से पूर्व जन्मों और इस जन्म के पाप नष्ट होते हैं.
अक्षय पुण्य और सुख- समृद्धि: कार्तिक मास में किए गए व्रत, कथा, स्नान और दान का फल कई गुना अधिक और अक्षय माना जाता है. इससे घर- परिवार में सुख, समृद्धि और सकारात्मकता आती है.
भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी, तुलसी और भगवान शिव (त्रिपुरारी) की कृपा प्राप्त होती है. अंत में सद्गति व मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है. इस पवित्र मास में भक्ति भाव से किए गए धार्मिक कार्यों और कथा श्रवण से पितरों को भी शांति व उत्तम गति मिलने की मान्यता है। मध्यान्ह में महाकीर्तन के अंतर्गत हरि नाम की रसधारा का प्रवाह हुआ जिसमें सर्वप्रथम श्री गणेश जी का आह्वान" आ जाओ गजानन आसन पर, भक्तों ने तुम्हें पुकारा है।"
"उठो उठो उठो जी प्रभात तेरी आई। राम राम बोलो सारे बोलो कृष्ण कन्हाई।" "सुख भर ले अपने जीवन में, तुम पुण्य दान में रहते हो। तुम कथा ज्ञान में रहते हो, तुम से ही हर एक अर्चना होती है साकार। "महा कीर्तन में श्री रामायण मंदिर श्री हरि मंदिर श्री दरगाह मंदिर के कीर्तन मंडलों के अनिल अरोड़ा नवीन अरोड़ा सुशील हरमिलपी रवि छाबड़ा, जुगल किशोर, राजेश महलोत्रा, अमित पाल, अजय अरोड़ा, राहुल सेठी ने भजन गए। दोपहर से प्रभु की महाप्रसादी भंडारे में कैलाश गुलाटी, यश दुसेजा, पवन अरोड़ा, जनक राज, सनी कक्कड़, नवीन आनंद, अनिल कालरा, नीलू अंकित सबलोक, रोवित अरोड़ा, लक्ष्य सेठी, विशाल कक्कड़ आदि का विशेष सहयोग रहा कार्तिक मास एवं कार्तिक महोत्सव का विश्राम करते हुए मंदिर प्रधान राकेश नरूला एवं महामंत्री संजीव चांदना ने सभी का साधुवाद व धन्यवाद किया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: विहिप के हितचिन्तक अभियान से जुड़कर समाज व राष्ट्र की सेवा में दें योगदान: गजेन्द्र
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel

.jpeg)

