Jaunpur News: टावर पर चढ़कर रचाई प्रेम कहानी, पुलिस ने लिख दी जेल की रवानी

Naya Savera Network

परिजनों पर दबाव बनाने और प्रसिद्धि पाने के लिए सुनियोजित घटनाक्रम रचने का आरोप, प्रेमी युगल गिरफ्तार

नया सवेरा नेटवर्क

बरसठी, जौनपुर। 90 के दशक में आई फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का गाना 'ले जाएंगे, ले जाएंगे, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे...' खूब मशहूर हुआ था। रविवार को क्षेत्र के बारीगांव (हनुमान नगर) बाजार में भी कुछ ऐसा ही नजारा दिखा। शादी की जिद में युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई और प्रेमी ने करीब सौ फीट की ऊंचाई पर अपनी प्रेमिका की मांग में सिंदूर भर दिया। इसके बाद प्रेमी अपनी दुल्हनिया को लेकर नीचे उतर आया। इस दौरान नीचे जुटी भीड़ तालियां बजाते हुए तमाशा देखती रही और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। मगर प्रेम कहानी का अगला दिन मुश्किल भरा रहा। सोमवार को कहानी ने करवट ली और पुलिस ने प्रेमी युगल पर कानून का शिकंजा कस कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का आरोप है कि परिजनों पर दबाव बनाने और प्रसिद्धि पाने के लिए दोनों ने सुनियोजित तरीके से पूरा घटनाक्रम रचा था। गौरतलब है कि रविवार सुबह करीब छह बजे शादी की जिद में युवती बारीगांव स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई थी। करीब साढ़े चार घंटे बाद वहां पहुंचे युवक ने लगभग सौ फीट की ऊंचाई पर उसकी मांग में सिंदूर भरा था। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे और घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। पुलिस के मुताबिक, 15 नवंबर को बारीगांव हनुमान नगर में युवती मोबाइल टावर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने लगी थी। इस दौरान लोक व्यवस्था प्रभावित हुई और यातायात बाधित हुआ। आरोप है कि टावर की आपूर्ति रोकने की धमकी देने के साथ मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को डराकर अनुचित कार्य कराने का दबाव बनाया गया। इससे सरकारी कार्य में भी बाधा पहुंची। मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 221, 226, 270, 329, 351(2) और 61(2)(बी) में प्राथमिकी दर्ज की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मीरगंज थाना क्षेत्र के बसेरवां गांव निवासी नेहा गौतम (19) पुत्री दिनेश गौतम और अभिजीत कुमार गौतम (24) पुत्र स्व. हिंचलाल गौतम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों को दोपहर सुखलालगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें | आस्था में डूबा अयोध्या:सरयू घाट पर अर्ध्य देने उमड़ा जनसैलाब, उगते सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्ध्य


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!