Jaunpur News: बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 23 नवंबर को लगेगा मेला

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 23 नवंबर 2026 को सदर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय आईटीआई सिद्दीकपुर परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला सुबह 10 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय जौनपुर के तत्वावधान में आयोजित होगा।

जिला सेवायोजन अधिकारी जय प्रकाश पासवान ने बताया कि रोजगार मेले में 25 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां 1000 से अधिक रिक्तियों के साथ प्रतिभाग करेंगी। इनमें टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, हिंडाल्को, अशोक लीलैंड, बजाज ऑटोमोबाइल, एमआरएफ टायर, डिक्सन टेक्नोलॉजी, एक्सिस बैंक, पेटीएम, एयरटेल एवं वोडाफोन सहित कई कंपनियां शामिल हैं।

मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, स्नातक, परास्नातक, बीटेक, एमबीए उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के साथ कौशल प्रशिक्षित एवं अकुशल श्रमिक भी प्रतिभाग कर सकेंगे।

उन्होंने इच्छुक युवाओं से रोजगार संगम पोर्टल https://rojgaarsangam.up.gov.in पर निःशुल्क पंजीकरण कर अपनी योग्यता के अनुसार कंपनियों में आवेदन करने की अपील की है।

अभ्यर्थियों को 23 नवंबर को सुबह 10 बजे अपने शैक्षिक एवं तकनीकी योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, उनकी छायाप्रतियां और बायोडाटा लेकर राजकीय आईटीआई सिद्दीकपुर पहुंचना होगा।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मदरसा बोर्ड परीक्षा 2027 के आवेदन 23 नवंबर से, 15 दिसंबर तक मिलेगा मौका

हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
Ads

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!