Jaunpur News: शबरी की नवधा भक्ति प्रसंग सुनकर श्रोतागण हुए भावविभोर

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

Jaunpur News: शीतला चौकियां धाम क्षेत्र के रामदासपुर नेवादा में चल रहे सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के चौथे दिन वाराणसी से पधारे कथावाचक अनिल पाण्डेय मानस वत्सल ने प्रवचन के दौरान माता शबरी और प्रभु श्रीराम के मिलन तथा नवधा भक्ति के मार्मिक प्रसंग का वर्णन किया। इस भावपूर्ण प्रसंग को सुनकर पंडाल में मौजूद सभी श्रोतागण भावविभोर हो उठे और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

कथा के दौरान व्यासपीठ से बताया गया कि भगवान श्रीराम केवल सच्चे प्रेम और निश्छल भक्ति के भूखे हैं वे जाति-पाति या ऊंच-नीच नहीं देखते। जिस प्रकार माता शबरी ने वर्षों तक प्रभु की प्रतीक्षा की और प्रेमपूर्वक जूठे बेर अर्पित किए, उसी प्रकार मनुष्य को भी अपने जीवन में अहंकार त्यागकर ईश्वर की भक्ति करनी चाहिए। कथावाचक ने श्रीराम द्वारा शबरी को दिए गए नवधा भक्ति (भक्ति के नौ रूपों) के उपदेश का विस्तार से वर्णन किया, जिसमें संतों की संगति, प्रभु की कथा में रुचि, गुरु सेवा और छल-कपट रहित जीवन को सर्वोपरि बताया गया।

कथा के बीच-बीच में  आकर्षण झांकी प्रस्तुत किए गए मधुर भजनों पर श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गए । इस मौके पर उपस्थित शिवांशु श्रीवास्तव, मोहित जायसवाल,हिमांशु जायसवाल चंद्रचारु जायसवाल,अमन श्रीवास्तव, कृपाशंकर श्रीवास्तव, हरिशंकर श्रीवास्तव,राजेश श्रीवास्तव,हरिशंकर श्रीवास्तव, अमन श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, अश्वनी श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तव, शंभूनाथ गुप्ता प्रवेंद्र उपाध्याय, अश्वनी जायसवाल,शशांक त्रिपाठी दीपक श्रीवास्तव समेत  आयोजन समिति के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय श्रोतागण उपस्थित रहे।कथा प्रतिदिन सायं 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही है। कथा के अंत में आरती पूजन के पश्चात सभी भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 23 नवंबर को लगेगा मेला

हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!