Jaunpur News: नई तकनीक अपनाकर खेती में समृद्धि लाएं किसान : डीएम

Naya Savera Network

एफपीओ बनाकर क्लस्टर में खेती करने का दिया सुझाव, ग्रीन हाउस में सब्जियों और फूलों की खेती पर जोर

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाकर खेती को लाभकारी बनाने और आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। डीएम ने किसानों को कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) बनाकर क्लस्टर के रूप में खेती करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि कृषि से बड़ा कोई उद्योग नहीं है। किसान अनुदान पर ग्रीन हाउस बनाकर बड़े स्तर पर शिमला मिर्च, टमाटर और फूलों की खेती कर सकते हैं। सामूहिक रूप से एक फसल की खेती करने से बाजार आसानी से उपलब्ध होगा, लागत कम होगी और मुनाफा बढ़ेगा।



उन्होंने पारंपरिक खेती के साथ केला, मशरूम और ड्रैगन फ्रूट की खेती अपनाने पर भी जोर दिया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसान दिवस में उठाई गई समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण कर किसानों को इसकी जानकारी दी जाए। कार्यक्रम का संचालन उप परियोजना निदेशक आत्मा डॉ. रमेश चंद्र यादव ने किया। इस अवसर पर उप निदेशक कृषि अश्वनी कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह, जिला उद्यान अधिकारी डॉ. सीमा सिंह राणा, भूमि संरक्षण अधिकारी संदीप कुमार, कमलजीत सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी विवेक कुमार, किसान यूनियन के राजनाथ यादव, शैलेश मौर्य सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार पर जोर

हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!