नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। मुंबई उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद मुंबई महानगरपालिका द्वारा मिटाए गए फिल्म अभिनेत्री दिया मिर्जा का, प्रदूषण के खिलाफ जारी किए गए वीडियो को पुनः रिस्टोर नहीं कर रही है। साफ है कि मुंबई महानगरपालिका भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर काम कर रही है। यह सीधे-सीधे उच्च न्यायालय की अवमानना है। मुंबई युवक कांग्रेस और महिला कांग्रेस द्वारा दिया मिर्जा द्वारा वायु प्रदूषण के खिलाफ जारी किए गए वीडियो के समर्थन में, खार पश्चिम में आयोजित पत्रकार परिषद में बोलते हुए उत्तर मध्य मुंबई जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष निखिल रूपारेल ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि यदि हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद बीएमसी दिया मिर्जा के वीडियो को फिर से जारी नहीं करती है तो युवक कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा, क्यों कि यह बच्चों के भविष्य जुड़ा विषय है। मुंबई महिला कांग्रेस की महासचिव प्रीति चोकसी ने कहा कि एक महिला ने साफ हवा के लिए, हमारे बच्चों के लिए, हमारे भविष्य के लिए अपनी आवाज उठाई। बीएमसी ने उनकी सराहना करने के बजाय उनकी आवाज को ही दबा दिया। यह हर महिला का अपमान है। इसके पहले निखिल रूपारेल ने बीएमसी आयुक्त श्रीमती अश्विनी भिड़े को भी पत्र लिखकर हाईकोर्ट के आदेश को तुरंत लागू करने की मांग की थी। पत्र में उन्होंने कहा है कि महापौर एक औपचारिक प्रमुख होता है उसके पास बीएमसी के आधिकारिक हैंडल्स से कंटेंट डिलीट करने का आदेश देने की कोई कार्यकारी शक्ति नहीं है। अगर किसी राजनीतिक नेतृत्व को खुश करने के लिए डिलीट किया गया है तो यह प्रशासन में राजनीतिक हस्तक्षेप का स्पष्ट मामला है। इस अवसर पर निखिल रूपारेल और प्रीति चोकसी के अलावा मुस्तकीम शेख, विकास जैसवार, गंगा प्रसाद शर्मा, साद शेख, किशन निषाद, अरविंद साहनी, फ़ुज़ैल शेख समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: कठिन परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार रहें विद्यार्थी : डॉ रमाकांत
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel

