नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं। स्थानीय तहसील बार एसोसिएशन मड़ियाहूं की बैठक बुधवार को अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में हुई। इसमें तहसील के न्यायालयों में व्याप्त अव्यवस्था और विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिवक्ताओं ने नाराजगी जताई। बैठक में अधिवक्ताओं ने समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विरोध स्वरूप 5 और 6 नवंबर को तहसील बार एसोसिएशन के समस्त अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस दौरान अधिवक्ता न्यायालयों में न्यायिक कार्य नहीं करेंगे।
बैठक में बार एसोसिएशन के महामंत्री देवेंद्र कुमार त्रिपाठी एवं कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे। अध्यक्ष और महामंत्री की ओर से इस संबंध में सूचना जारी की गई।
यह भी पढ़ें | Mumbai News: महात्मा ज्योतिबा फुले कौशल प्रशिक्षण केंद्र’; पहले चरण में 100 केंद्रों को मंजूरी
हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें।
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel

