Jaunpur News: पूर्वांचल विश्वविद्यालय में विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के प्रवेश पत्र समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन जारी

Naya Savera Network

विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र के साथ उपस्थिति पत्रक , जांच पत्र एवं नामावली  भी पोर्टल पर उपलब्ध, केंद्राध्यक्ष कर सकेंगे डाउनलोड

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आगामी विषम सेमेस्टर परीक्षाओं को सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की दिशा में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं। इसी क्रम में कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह के निर्देशों के अनुपालन में समर्थ टीम ने बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी एवं एमकॉम पाठ्यक्रमों के प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के नियमित विद्यार्थियों तथा प्रथम सेमेस्टर के कैरीओवर विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन जारी कर दिए हैं।


परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रवेश पत्र जारी होने के साथ ही परीक्षा संबंधी आवश्यक अभिलेख भी समर्थ पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। अब सभी संबंधित महाविद्यालयों के केंद्राध्यक्ष समर्थ पोर्टल पर प्राचार्य लॉगिन के माध्यम से विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र, उपस्थिति पत्रक (P7), जांच पत्र तथा नामावली (Nominal Roll) डाउनलोड कर सकते हैं।


परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने सभी केंद्राध्यक्षों को निर्देशित किया है कि वे समर्थ पोर्टल पर अपने प्राचार्य लॉगिन के माध्यम से उपलब्ध अभिलेखों को डाउनलोड कर उनका परीक्षण एवं आवश्यक सत्यापन सुनिश्चित करें। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज करने तथा अन्य परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं के लिए पूर्व से ही सभी तैयारियां पूरी कर लें।


उन्होंने कहा कि आगामी विषम सेमेस्टर परीक्षाओं का व्यवस्थित एवं पारदर्शी संचालन विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबद्ध महाविद्यालयों को समय से आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने तथा विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने की आवश्यकता है।


विश्वविद्यालय की समर्थ टीम द्वारा परीक्षा संबंधी ऑनलाइन प्रक्रियाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जा रहा है, जिससे महाविद्यालयों को परीक्षा संचालन में सुविधा मिल सके और विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।


इस कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में समर्थ प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह एवं समर्थ तकनीकी टीम के सदस्य डॉ. सत्यम कुमार उपाध्याय, अशोक कुमार यादव, दिलीप कुमार यादव, डॉ. राधिका उर्मलिया, डॉ. अखिलेश कुमार विश्वकर्मा, डॉ. रामांशु पी. सिंह, डॉ. विशाल, डॉ. नितिन, शीलनिधि सिंह, उत्कर्ष कुमार एवं सूर्य प्रकाश पाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: ध्वनि मानकों के उल्लंघन पर जौनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!