Jaunpur News: सरपतहां में नकबजनी और चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा, दो गिरफ्तार

Naya Savera Network

आभूषण, घरेलू सामान और 10 हजार रुपये बरामद, दोनों आरोपितों पर पहले से भी दर्ज हैं मुकदमे

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। सरपतहां पुलिस ने नकबजनी और चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे और निशानदेही पर चोरी के आभूषण, घरेलू सामान और 10 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान राजेंद्र पुत्र मुन्ना निवासी भटौली और सोहन पुत्र हौशिला निवासी बुमकहा, थाना सरपतहां के रूप में हुई है।


पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपित थाना सरपतहां में दर्ज मुकदमा संख्या 288/2026, 330/2026 और 314/2026 में वांछित थे। इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में नकबजनी और चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने 30 अक्टूबर को दोनों को गिरफ्तार कर लिया।


बरामद सामान में सफेद धातु के 10 सिक्के, चार पायल, दो चेन, पीली धातु का एक मंगलसूत्र और लाल धागे में गुथी छोटी-बड़ी कुल 16 जिउतिया शामिल हैं। इसके अलावा दो स्टील की बाल्टी, एक सिलाई मशीन, एक गैस सिलेंडर और 10 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए।


पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार राजेंद्र के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं, जबकि सोहन के खिलाफ इन तीन मामलों के अलावा वर्ष 2024 में मारपीट, घर में घुसकर हमला और धमकी देने तथा वर्ष 2011 में आबकारी और शस्त्र अधिनियम के तहत भी मुकदमे दर्ज हैं।


यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी शाहगंज के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक चंद्रमा पांडेय, सत्यवीर सिंह, आरक्षी मनमोहन सिंह, आशुतोष कुमार, बृजेश कुमार, सुनील कुमार और शिवेंद्र यादव शामिल रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 





एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!