नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शनिवार को जिले के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष कैंप आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य निर्वाचक नामावली में पंजीकरण से छूटे नागरिकों और पहली बार मतदान करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराना था।
जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पाल एन ने मड़ियाहूं और पचोखर क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर कैंप की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय पालीताला मड़ियाहूं के भाग संख्या 35 व 36, स्वामी विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज मड़ियाहूं के भाग संख्या 79 से 86, प्राथमिक विद्यालय फूलपुर पचोखर के भाग संख्या 393 व 394 तथा प्राथमिक विद्यालय मदारपुर पचोखर के भाग संख्या 367, 390 व 391 पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया।
कैंप में सभी बूथ लेवल अधिकारी सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक उपस्थित रहकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6 प्राप्त कर रहे थे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पात्र युवाओं और छूटे हुए नागरिकों को जागरूक कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत उनके आवेदन प्राप्त करने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: लायन्स क्लब जौनपुर मेन ने मनाया 42वां स्थापना दिवस, चार्टर सदस्यों और एम.जे.एफ. सदस्यों का हुआ सम्मान
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)