Jaunpur News: गुमशुदा बालक की तलाश में जुटी शाहगंज पुलिस ने प्रयागराज से किया बरामद

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। शाहगंज थाना पुलिस ने करीब एक साल से गुमशुदा नौ वर्षीय बालक को प्रयागराज से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बालक की बरामदगी 13 अक्टूबर 2026 को सर्विलांस की मदद से की गई। बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने जौनपुर पुलिस के प्रति आभार जताया।


पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त 2025 को शाहगंज थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया था कि उसका नौ वर्षीय पुत्र 26 अगस्त 2025 को घर से बिना बताए कहीं चला गया है। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। इस मामले में शाहगंज थाने में मु0अ0सं0 304/2025 के तहत बीएनएस की धारा 137(2) में मामला दर्ज किया गया था।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बालक की तलाश की। उपनिरीक्षक सुनील वर्मा और टीम के प्रयास से बालक को सकुशल बरामद कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: कलेक्ट्रेट में थाली बजाकर UPI चार्ज का विरोध, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 




एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!