Jaunpur News: गोमती नदी में महिला का शव देख मची सनसनी

Naya Savera Network


पुलिस के पहुंचने तक शव पानी में हुआ ओझल

नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन, जौनपुर। कृष्णापुर गांव के पास शनिवार को गोमती नदी की बीच धारा में महिला का शव बहता देख सनसनी फैल गई। नदी में स्नान करने गए युवकों ने शव देखकर शोर मचाया। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक शव पानी में गुम हो चुका था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला पीली साड़ी पहने हुए थी। उसकी उम्र करीब 45 से 50 वर्ष आंकी जा रही है। शव पेट के बल पानी में बह रहा था। उसकी पीठ पर कौए बैठकर मांस नोच रहे थे। इस समय नदी में पानी अधिक है बीच धारा में शव होने के कारण ग्रामीण उसे निकाल नहीं पाये।


सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई। इसके बाद गोताखोरों की मदद से नदी में महिला के शव की तलाश शुरू कराई गई। खबर लिखे जाने तक शव बरामद नहीं हो सका था। महिला की पहचान और उसकी मौत के कारणों के संबंध में भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

यह भी पढ़ें | Varanasi News: मध्यकालीन हिंदी साहित्य और प्रदर्शनकारी कलाएँ : परंपरा और निरंतरता विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!