Jaunpur News: विजयदशमी के दिन शस्त्र पूजन करके धर्म रक्षा का लिया गया संकल्प

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

रामपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित महावीर मंदिर पर विजयदशमी के दिन विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के लोगों ने शस्त्र पूजन किया जहां संगठन के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान भारतीय संस्कृति और परम्पराओं के प्रति आस्था जताते हुए धर्म और भारतीय संस्कृति की रक्षा का संकल्प लिया गया। लोगों को पुराने भारतीय संस्कृति और भारतीय परंपराओं के बारे में बताया गया। और उन्हें अन्याय के खिलाफ लड़ने और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई। इस अवसर पर संतोष मिश्रा, प्रियांशु दीक्षित, आशुतोष दुबे, राहुल दुबे, पिंटू जायसवाल, संजय सोनकर, रमेश दुबे, छेदी जायसवाल, प्रद्युम्न दुबे, सुरेश दुबे सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शत—प्रतिशत जांच के उपरान्त निर्धारित प्रारूप अनुलग्नक-1 तैयार


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!