Jaunpur News: मानसिक स्वास्थ्य के बिना अधूरा है शारीरिक स्वास्थ्य: प्रो. अजय प्रताप सिंह

Naya Savera Network

मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश लेकर विद्यार्थियों ने बनाई मानव श्रृंखला

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अंतर्गत तीन दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के व्यावहारिक मनोविज्ञान विभाग द्वारा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के प्रथम दिन शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के मुक्तांगन में मानव श्रृंखला बनाकर मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, संवेदनशीलता और समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश दिया।

व्यावहारिक मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. अजय प्रताप सिंह ने कहा कि मन और शरीर का संबंध समग्र स्वास्थ्य का अत्यंत महत्वपूर्ण पहलू है। व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ हो सकता है, लेकिन यदि उसका मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो वह अपने शारीरिक स्वास्थ्य का भी पूर्ण लाभ नहीं उठा सकता। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हैं तथा दोनों एक-दूसरे को प्रभावित करते हैं।

उन्होंने कहा कि अनेक शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं पर माइंड-बॉडी रिलेशन का प्रभाव पड़ता है। इसलिए स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए मानसिक स्वास्थ्य को भी शारीरिक स्वास्थ्य के समान महत्व दिया जाना आवश्यक है।

सहायक आचार्य डॉ. अन्नू त्यागी ने कहा कि विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा मान्यता प्राप्त है, जो मानसिक स्वास्थ्य की वैश्विक महत्ता को दर्शाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी भावनाओं और मानसिक स्थिति को समझने, अपनी समस्याओं पर खुलकर बात करने तथा आवश्यकता पड़ने पर परिवार, मित्रों या विशेषज्ञों से सहयोग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष की थीम “जीवन के अनुभवों को सुना जाए: वास्तविक आवाज़, वास्तविक बदलाव” को केंद्र में रखते हुए तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

सहायक आचार्य डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव ने कहा कि विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि जिस प्रकार शारीरिक स्वास्थ्य हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण है, उसी प्रकार मानसिक स्वास्थ्य भी स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उज्मा खान, संजीव कुमार यादव, प्रीती सिंह, उमम अंसारी, शम्भू नाथ, संतोष, पंकज सिंह सहित विभिन्न विभागों के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बिजली की चपेट में आने से चार सूअरों की मौत


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 




एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!