Jaunpur News: तार पर पेड़ गिरने से रातभर गुल रही खेतासराय की बिजली

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिले में बुधवार शाम को आई आंधी से खेतासराय कस्बे की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। रातभर नगर में ब्लैक आउट जैसे हालात रहे।‌ मरम्मत के बाद गुरुवार की सुबह बिजली आपूर्ति बहाल हुई। दिन भर मौसम ठीक ठाक रहने के बाद सायं करीब पांच बजे मौसम ने अचानक करवट ले लिया।‌ अचानक हवा की गति तेज होकर आंधी का रूप ले लिया। इसी दौरान नगर की बिजली गुल हो गई। आंधी थमने के बाद लाइनमैन राजू, दयाराम समेत सभीबिजली कर्मचारियों ने फाल्ट ढूंढना शुरू किया।‌ देर शाम भकुरा मोड़ और पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बीच 33 हजार लाइन के तार पर पेड़ गिरा मिला। कर्मचारियों ने बताया कि पेड़ गिरने से सभी तार टूटकर गिर गये थे।‌ जिससे 33/11 विद्युत उपकेन्द्र खेतासराय तक आने वाली आपूर्ति बंद हो गई थी। रातभर मरम्मत का काम चलता रहा। सुबह पांच बजे मरम्मत के बाद बिजली आपूर्ति चालू हुई।‌ रात भर बिजली न रहने से नगर के उपभोक्ताओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।‌ लोगों के इंवर्टर भी जवाब दे गये। रात 10 बजे तक नगर पंचायत के जनरेटर से सड़कों पर उजाला रहा। 10 बजे जनरेटर बंद हो जाने से पूरे कस्बे में सुबह तक ब्लैक आउट जैसा हालात रहा।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मानसिक स्वास्थ्य के बिना अधूरा है शारीरिक स्वास्थ्य: प्रो. अजय प्रताप सिंह


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!