Jaunpur News: प्रतिमा विसर्जन के साथ सम्पन्न हुआ नौ दिवसीय नवरात्रि महोत्सव

Naya Savera Network

राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव एवं सांसद विद्यासागर सोनकर ने आरती उतारकर दिखायी हरी झण्डी

अजय पाण्डेय @ नया सवेरा 

जौनपुर। शारदीय नवरात्रि के समापन के बाद जिले में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन मंगलवार देर रात से बुधवार दोपहर तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुआ। श्री दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष मनीषदेव मंगल और महासचिव मनीष गुप्ता के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित 48वां भव्य मां प्रतिमा शोभायात्रा व विसर्जन कार्यक्रम के दौरान शहर से लेकर घाटों तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही। दोपहर तक लगभग 800 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान प्रशासन और पुलिस के अधिकारी लगातार सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे।

शहर के कोतवाली चौराहा स्थित श्री दुर्गा पूजा महासमिति के केंद्रीय कंट्रोल रूम में मंगलवार रात मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव और विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर पहुंचे जहां दोनों ने मां दुर्गा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके पूजन किया। इसके बाद अहियापुर मोड़ पर विसर्जन के लिये तैयार प्रतिमाओं के समक्ष आरती उतारी। विधिवत पूजन के बाद नारियल फोड़कर हरी झण्डी दिखायी और प्रतिमाओं को विसर्जन के लिये शोभायात्रा के रूप मे रवाना किया। महासमिति के अध्यक्ष मनीष देव मंगल, महासचिव मनीष गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। महासमिति की ओर से अतिथियों का माल्यार्पण करके स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया गया।

प्रतिमाओं के विसर्जन को सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किये थे। सद्भावना पुल के पास स्थित विसर्जन घाट पर बनाये गये शक्ति कुंड में दोपहर तक प्रतिमाओं का विसर्जन चलता रहा। सभी प्रमुख घाटों पर पुलिस बल के साथ एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें तथा स्थानीय गोताखोर तैनात रहे। विसर्जन कुंड के आस—पास भी पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया था। महासमिति के विसर्जन नोडल अधिकारी लालचन्द निषाद के नेतृत्व में सभी प्रतिमाओं का विसर्जन कराया गया।


प्रतिमाओं के मूल्यांकन के लिये पहुंची निर्णायक मण्डल की टीम

महासमिति की ओर से प्रतिमाओं को पुरस्कार देने के लिए गठित निर्णायक मंडल के सदस्य देवेश गुप्ता, गायत्री जायसवाल, विष्णु सहाय, सीमा चक्रवाल, प्रदीप सिंह, वंशिका सिंह, डा. योगेन्द्र सिंह भी कोतवाली चौराहा स्थित कंट्रोल रूम में मौजूद रहे जिन्होंने प्रतिमाओं का आकलन किया। अध्यक्ष मनीषदेव मंगल ने विसर्जन के लिए पहुंची प्रतिमाओं के अध्यक्षों का माल्यार्पण करके अंगवस्त्रम एवं मां का प्रसाद नारियल चुनरी भेंट करके सम्मानित किया। मो. शाहिद की नेतृत्व में सभी प्रतिमाओं को अहियापुर मोड़ से विसर्जन घाट तक शोभायात्रा के रूप मे सकुशल पहुंचाया गया।

इस अवसर पर संरक्षक इंदू सिंह, शोभनाथ आर्य, चन्द्र प्रताप सोनी, विन्ध्याचल सिंह, श्रीकांत माहेश्वरी, संतोष सिंह, निखिलेश सिंह, राधेकृष्ण ओझा, पूर्व अध्यक्ष शशांक सिंह, मोती लाल यादव, विजय सिंह बागी, अनिल अस्थाना, उमेश श्रीवास्तव के साथ विशिष्ट सदस्य अनिल साहू, विवेक सिंह, आशीष गुप्ता, अवनिन्द्र तिवारी, गौरव श्रीवास्तव के साथ सदस्य के रुप में रत्नेश सिंह, राहुल पाठक, विजय रघुवंशी, संजय विश्वकर्मा, संतोष मौर्य, दीपक श्रीवास्तव, संजय अग्रहरि, शैलेंद्र मिश्रा, ज्ञानेंद्र दुबे, शिव कुमार मौर्य, सर्वेश यादव, अमित गुप्ता, संजय मोदनवाल, निशाकांत द्विवेदी, विजय गुप्ता, रतन दीप, मयंक मिश्रा, प्रिंस तनेजा, करन बिन्द, अजय गुप्त, विनोद अग्रहरि सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | संयुक्त राष्ट्र की एमिशन गैप रिपोर्ट 2026 ने बजाई ख़तरे की घंटी! प्रकृति की आखिरी चेतावनी? -धरती पर मंडरा रहा महाविनाश का ख़तरा!


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!