MumbaiNews: फास्ट रीलीफ चेरिटेबल टीम की योजना सर्व समाज हेतु बनी सहायक

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। राष्ट्रीय सामाजिक संस्था फास्ट रीलीफ चेरिटेबल टीम FRCT द्वारा आकस्मिक निधन योजना के संग बेटी विवाह शगुन योजना आरंभ करना, बेटियों के विवाह में आर्थिक सहयोग प्रदान करने के साथ उपयोगी सामग्री, समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने, कन्या जन्म को प्रोत्साहित करने तथा ' बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ ' का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बेटी विवाह शगुन योजना का निर्माण किया गया है।सक्रिय सदस्य सैन हरिकेश शर्मा नंदवंशी ने कहा कि बेटियां बोझ नहीं होती हैं इस नकारात्मकता को समाज के‌ पटल पर रखते हुए इसका पुरजोर विरोध किया गया है।इसके उन्मूलन हेतु सामूहिक प्रयास किया जा रहा है।इसलिए अल्प खर्च में बिटिया के विवाह में फास्ट रीलीफ चेरिटेबल टीम निमित्त बनकर सहयोगात्मक कार्य कर रही है।विगत एक वर्ष से सक्रिय होकर संस्था अब तक कुल 4 करोड़ रुपए का आर्थिक सहयोग करवा चुकी है।नंदवंशी ने निवेदन करते हुए कहा कि आइये हम सब मिलकर कन्या दान महादान के अभियान में सहभागी बनें www.frctup.com पर विजिट करते हुए पंजीयन पूर्ण करते हुए सहयोग प्रारंभ करें। कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप ने संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र कुमार वर्मा को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उक्त व्यवस्था सर्व समाज के लिए प्रेरणादाई है जो आपने सर्व समाज के समक्ष रखा जिसमें सिर्फ 50 रुपए सहयोग देना है।सभी परिवार के लिए उत्तम व्यवस्था अध्यक्ष जी ने दिया है जिसे सभी को ग्रहण करते हुए सदस्यता अभियान में सहभागी होना चाहिए।

यह भी पढ़ें | एक व्हाट्सएप चैट,स्क्रीनशॉट हत्या का आरोप और सुप्रीम कोर्ट का फैसला! -हत्या के केस में फैसले ने बढ़ाई हलचल 

हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 


नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!