Jaunpur News: जफराबाद में पांच वर्षीय बालिका के अपहरण और पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय नाबालिग बालिका के अपहरण और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी सूरज निषाद को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे धनेजा पुल के पास से पकड़ा। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।


पुलिस के अनुसार, 16 अक्टूबर की शाम करीब 7:30 बजे बालिका घर के पास खेल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान धनेजा गांव निवासी सूरज निषाद उसे बहला-फुसलाकर नदी किनारे झाड़ियों में ले गया। बालिका की तलाश करते हुए परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां मौजूद मिला। परिजनों को देखकर वह फरार हो गया।


मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर 17 अक्टूबर को जफराबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 74, 76 और पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत कार्रवाई की गई।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर धनेजा पुल के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कलम नयन दूबे, उपनिरीक्षक अमित यादव, हेड कांस्टेबल सुधीर दूबे और मनीष सिंह शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2022 में बक्शा थाने में भी मामला दर्ज है।

यह भी पढ़ें | जौनपुर में गरबा-डांडिया महोत्सव की धूम, पारंपरिक परिधानों में झूमीं महिलाएं


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!