Bareilly News: सप्तनाथ ईको सिटी, विज्ञान पार्क और कैनाल फ्रंट से बदलेगी बरेली की तस्वीर

Naya Savera Network

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) शहर के सुनियोजित विस्तार, आधुनिक आवासीय सुविधाओं, पर्यावरण संरक्षण और विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर विशेष जोर दे रहा है। बीडीए की 96वीं बोर्ड बैठक आयुक्त एवं बोर्ड अध्यक्ष शंभू कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया, जिन्हें बोर्ड ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी।


267.14 हेक्टेयर में विकसित होगी सप्तनाथ ईको सिटी


पीलीभीत बाईपास क्षेत्र में लगभग 267.14 हेक्टेयर भूमि पर 11 सेक्टरों में सप्तनाथ ईको सिटी विकसित करने की योजना है। इसमें 4,726 आवासीय भूखंडों के साथ ग्रुप हाउसिंग, ईडब्ल्यूएस और एलआईजी आवास, व्यावसायिक क्षेत्र, पार्क तथा हरित क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। सड़क, जलापूर्ति, सीवरेज और विद्युत जैसी बुनियादी सुविधाओं के साथ नाथ नगरी की पहचान को ध्यान में रखते हुए आकर्षक लैंडस्केपिंग और ब्लू-ग्रीन कॉरिडोर की भी परिकल्पना की गई है।


विज्ञान पार्क और नक्षत्रशाला से बढ़ेगी वैज्ञानिक सोच


रामगंगा नगर के सेक्टर-8 में प्रस्तावित विज्ञान पार्क एवं नक्षत्रशाला विद्यार्थियों और युवाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में मदद करेगी। यहां लगभग 12 मीटर व्यास का डिजिटल प्लैनेटेरियम डोम बनाया जाएगा। छह विषयगत दीर्घाओं में अंतरिक्ष, ब्रह्मांड, भू-विज्ञान, जीवन के विकास, भारतीय वैज्ञानिक परंपरा, जलवायु और पर्यावरण से संबंधित जानकारियां रोचक तरीके से प्रस्तुत की जाएंगी।


कैनाल फ्रंट और टाउनशिप से मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं


ग्रेटर बरेली क्षेत्र में कैनाल फ्रंट विकास के तहत नहर के दोनों ओर हरित पट्टियां, पार्क, पैदल भ्रमण पथ, बैठने की व्यवस्था और प्रकाश सुविधाएं विकसित करने की योजना है। इससे नागरिकों को स्वच्छ और बेहतर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध होंगे।

वहीं, लालपुर एवं अढलखिया क्षेत्र में प्रस्तावित ओमैक्स इंटीग्रेटेड टाउनशिप में आवासीय, व्यावसायिक और सार्वजनिक सुविधाओं के साथ हरित क्षेत्रों का विकास किया जाएगा। बीडीए की इन परियोजनाओं का उद्देश्य बरेली को आधुनिक, व्यवस्थित, पर्यावरण के अनुकूल और नागरिक सुविधाओं से युक्त शहर बनाना है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जफराबाद में पांच वर्षीय बालिका के अपहरण और पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपी गिरफ्तार


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!