जौनपुर में 1 नवंबर को आयोजित होने वाले 'मेगा विधिक सहायता शिविर' का स्थान बदला

Naya Savera Network

अब पुलिस लाइन के बजाय दीवानी न्यायालय परिसर में लगेगा शिविर

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के स्थान में बदलाव किया गया है। अपरिहार्य कारणों से अब यह शिविर पुलिस लाइन के स्थान पर दीवानी न्यायालय परिसर, जौनपुर में आयोजित किया जाएगा।

सिविल जज (सी.डी.) / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर, सुशील कुमार सिंह ने बताया कि माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष सुशील कुमार शशि के निर्देशन में यह शिविर आम जनता के विधिक सशक्तीकरण के लिए लगाया जा रहा है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगों और निर्बल वर्ग के लोगों के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना और पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभ प्रदान करना है। आयोजन को सफल बनाने के लिए बैनर, पोस्टर, सोशल मीडिया, पराविधिक स्वयंसेवकों (PLVs) और पैनल अधिवक्ताओं के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सरदार पटेल की जयंती से पूर्व भाजपाइयों ने प्रतिमा की सफाई कर किया माल्यार्पण


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 





एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!