Jaunpur News: जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा जौनपुर, जेसीज चौराहे पर धू-धू कर जला रावण

Naya Savera Network

हुसेनाबाद रामलीला समिति ने निकाली राम-रावण युद्ध की झांकी

रामलीला मैदान से जेसीज चौराहे तक हुआ युद्ध का सजीव मंचन

नया सवेरा नेटवर्क


जौनपुर। बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक विजयादशमी का पर्व धार्मिक उत्साह और उल्लास के बीच मनाया गया। हुसेनाबाद रामलीला समिति की ओर से नगर के जेसीज चौराहे पर रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान भगवान श्रीराम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। रावण का पुतला जलते ही उपस्थित लोगों ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ असत्य पर सत्य की विजय का उत्सव मनाया।

रावण दहन से पहले रामलीला समिति हुसेनाबाद की ओर से राम-रावण युद्ध का सजीव मंचन किया गया। भगवान श्रीराम और लक्ष्मण अपनी सेना के साथ रामलीला मैदान से युद्ध करते हुए निकले। वहीं रावण भी अपनी सेना के साथ युद्ध करते हुए आगे बढ़ा। दोनों पक्षों के बीच युद्ध की झांकी टीडी कालेज, बीआरपी इाटर कालेज और रोडवेज तिराहा होते हुए जेसीज चौराहे पर पहुंची। इस दौरान रामलीला के पात्रों के युद्ध प्रदर्शन ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

जेसीज चौराहे पर पहुंचने के बाद विधि-विधान के साथ रावण के पुतले का दहन किया गया। पुतला जलते ही लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। आयोजन ने रामायण के उस संदेश को जीवंत किया जिसमें अहंकार, अन्याय और अधर्म के अंत तथा सत्य, धर्म और मर्यादा की विजय का संदेश निहित है। समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम को देखने के लिए नगरवासियों में उत्साह रहा। रावण दहन के साथ ही लोगों ने भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने और समाज में सत्य व सदाचार के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।


यह भी पढ़ें | Jaunpur News: गरीबों के संजीवनी बने डॉ. एस.पी. विश्वकर्मा 


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!