श्री नवनिहाल धर्म मण्डल बरपुर रामलीला में उमड़ी भीड़
रतन लाल आर्य @ नया सवेरा
बक्शा, जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के श्री नवनिहाल धर्म मण्डल बरपुर गांव की ऐतिहासिक रामलीला में सोमवार की रात्रि भक्तों की भारी भीड़ रही। रामलीला मंचन के दौरान रावण की बहन सुपूर्णखा का लक्ष्मण द्वारा नाक काटे जाते ही जय श्री राम का उदघोष हुआ। रामलीला मंचन के दौरान भगवान अत्रि ऋषि के आश्रम पहुँचे राम लक्ष्मण व सीता को मुनि ने धर्म का महात्म्य समझाया। मौका देख सीता जी ने माता अनुसुइया से स्त्री धर्म की महत्ता पूछी तो अनुसुइया ने कहा कि धीरज धर्म मित्र अरु नारी, आपद काल परखियो चारी। मंचन के दौरान सुपूर्णखा राम व लक्ष्मण पर मोहित हो जाती है। क्रोधित हो लक्ष्मण तलवार से उसकी नाक काट लेते है। नाक कटते ही दर्शकों ने जय श्री राम के नारे लगाए। खर, दूषण एवं तृष्ना के बध होने के पश्चात रावण साधू के वेश धारण कर माता जानकी का छल से हरण करता है। रामलीला मंचन में राम का अभिनय आशीष उर्फ मोनू मिश्र, लक्ष्मण का शुभम सिंह, सीता आयुष मिश्र, रावण अखिलेश तिवारी, सुपूर्णखा सन्दीप मिश्र, खरदूषण बाबा सिंह ने अभिनय आयुष मिश्र ने किया। इस दौरान स्टेज डायरेक्टर भानू प्रकाश मिश्र, अध्यक्ष रामबचन सिंह, शिवप्रकाश मिश्र, संतोष सिंह, ओमप्रकाश सिंह, डीके सिंह, छोटू सिंह, शिवम सिंह, आर्यन सिंह का विशेष योगदान रहा।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: माता-पिता की स्मृति में जरूरतमंदों को बांटे कंबल
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel
