जौनपुर में साइबर ठगी की शिकार महिला को पुलिस ने वापस कराए 31,050 रुपये

Naya Savera Network

केराकत साइबर पुलिस की कार्रवाई, हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत के बाद खाते में वापस कराई गई रकम

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत केराकत पुलिस ने साइबर ठगी की शिकार एक महिला को 31,050 रुपये वापस कराए हैं। पुलिस ने एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायत के आधार पर ठगी की रकम होल्ड कराई और नियमानुसार कार्रवाई करते हुए एमआरएम पोर्टल के माध्यम से धनराशि वापस दिलाई।


पुलिस के अनुसार, केराकत थाना क्षेत्र के बासवारी गांव निवासी रीमा मौर्या पत्नी हरेंद्र ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया था कि एसबीआई के खाता संख्या 41199564248 से संबंधित साइबर धोखाधड़ी में उसके कुल 50,001 रुपये की ठगी हुई है। शिकायत का एक्नॉलेजमेंट नंबर 33102250024603 दर्ज किया गया था।


मामले में पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा-निर्देश और क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में साइबर पुलिस टीम ने कार्रवाई की। टीम ने शिकायत के आधार पर 31,050 रुपये होल्ड कराए और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराकर महिला को वापस दिलाए।


इस कार्रवाई में निरीक्षक अपराध राजेश मिश्रा, कंप्यूटर ऑपरेटर कमलापति, हेड कांस्टेबल विजय यादव और महिला आरक्षी आयुषी यादव शामिल रहीं। पुलिस ने लोगों से साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शाहगंज में टप्पेबाजी करने वाला शातिर गिरफ्तार, 7917 रुपये बरामद


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!