Jaunpur News: पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने अनोखे अंदाज में मनाया जन्मदिन, सफाई कर्मचारियों के पैर धोकर किया सम्मानित

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

केराकत, जौनपुर। केराकत विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान से प्रेरित होकर अपना जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया। जन्मदिन समारोह को अर्पण महोत्सव का रूप देते हुए उन्होंने केराकत नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों के पैर धोए, तिलक-आरती कर अंगवस्त्र पहनाया और महिला कर्मचारियों को साड़ी भेंट की।


इसके बाद सफाई कर्मचारियों के साथ केक काटकर उनके बीच बैठकर भोजन किया। सम्मान पाकर सफाई कर्मचारियों ने खुशी जताते हुए कहा कि सार्वजनिक रूप से उन्हें इतना सम्मान पहले कभी नहीं मिला।


इसके बाद पूर्व विधायक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत पहुंचे, जहां भर्ती मरीजों को फल वितरित किए। उन्होंने वृक्षारोपण करने के साथ स्वच्छता का संदेश देते हुए साफ-सफाई भी की।


जन्मदिन पर समर्थकों और शुभचिंतकों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने फूल-मालाओं और बुके देकर बधाई दी तथा केक काटकर खुशी मनाई। इस दौरान दिनेश चौधरी ने कहा कि उनके समर्थक और शुभचिंतक ही उनकी ताकत हैं। उनका प्यार और आशीर्वाद हमेशा मिलता रहे, यही ईश्वर से प्रार्थना है।


कार्यक्रम में भाजपा केराकत मंडल अध्यक्ष मिथिलेश गिरी, थानागद्दी मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, जिला मंत्री हरिराम पाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विजेश सिंह, पूर्व जिला मंत्री महेंद्र प्रजापति, डोभी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह बबलू, वीना सिंह रघुवंशी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोलू जायसवाल, रणजीत सिंह और पवन चौहान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: स्वयं सहायता समूहों के गठन में तेजी लाने के निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!