Jaunpur News: रामलीला मंच पर शराब पीने से रोका तो असलहे से किया फायर, तीन पर मुकदमा

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। तेजीबाजार थाना क्षेत्र के हैदरपुर गांव में रामलीला मंच पर शराब पीने से मना करने पर असलहे से फायर करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद सहित तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


हैदरपुर निवासी उत्कर्ष सिंह पुत्र भोला के अनुसार, 6 अक्टूबर को कुछ लोग रामलीला मंच पर शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे थे। जब उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो आरोपितों ने उन्हें गाली देते हुए असलहे से फायर कर दिया। उत्कर्ष ने जमीन पर लेटकर किसी तरह अपनी जान बचाई। उनके शोर मचाने पर आरोपी सफेद रंग की बाइक से उत्तर दिशा की ओर भाग निकले। पीड़ित ने बाइक चला रहे आर्यन सिंह को पहचान लिया, जबकि अंधेरा होने के कारण अन्य दो लोगों की पहचान नहीं हो सकी।


थानाध्यक्ष सतेंद्र भाई पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आर्यन सिंह और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने अनोखे अंदाज में मनाया जन्मदिन, सफाई कर्मचारियों के पैर धोकर किया सम्मानित


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!