नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक। बीआरसी डोभी में दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने एवं उनकी शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्राथमिक,उच्च प्राथमिक विद्यालयों के कुल 57 सहायक अध्यापकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम खंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत सिंह के मार्गदर्शन में दिनांक 12 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक संचालित हुआ । प्रशिक्षक सुशील कुमार दीक्षित एवं शिव प्रसाद यादव द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार विषय वस्तु को विधिवत गतिविधि द्वारा समझाया गया। प्रशिक्षण के अंतिम सत्र का खंड शिक्षा द्वारा किया गया । श्री सिंह ने सभी प्रतिभागियों को बताया की शिक्षा प्राप्त करना प्रत्येक बच्चे का अधिकार है। प्रशिक्षण के उद्देश्य की प्राप्ति एवं विद्यालय में जाकर शत प्रतिशत क्रियान्वयन करने के लिए दिशा निर्देश प्रदान किया गया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: श्री दुर्गा पूजा महासमिति जौनपुर में शामिल हुई राम-जानकी दुर्गा पूजा समिति चकपटैला पोखरा शम्भूगंज
हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें।
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel