महासमिति ने स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
नया सवेरा नेटवर्क
इस अवसर पर श्री दुर्गा पूजा महासमिति जौनपुर के महासचिव मनीष गुप्ता एवं अध्यक्ष मनीष देव मंगल ने राम-जानकी दुर्गा पूजा समिति का संस्था क्रमांक 795 प्रदान किया। साथ ही, महासमिति की ओर से आयोजित 47वें पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह में भव्य एवं विराट दुर्गा पूजनोत्सव वर्ष 2025 का स्मृति चिह्न देकर समिति को सम्मानित किया गया।
महासमिति के अध्यक्ष एवं महासचिव ने राम-जानकी दुर्गा पूजा समिति के भव्य पंडाल और दुर्गा पूजनोत्सव की सराहना की। उन्होंने सफल आयोजन के लिए समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी समिति के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।
वहीं, राम-जानकी दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्री दुर्गा पूजा महासमिति जौनपुर के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महासमिति से जुड़ना समिति के लिए गौरव की बात है। इससे धार्मिक आयोजनों को और बेहतर बनाने तथा सभी दुर्गा पूजा समितियों के बीच आपसी सहयोग एवं संगठनात्मक एकता को मजबूती मिलेगी।
समिति के सदस्यों ने विश्वास जताया कि महासमिति के मार्गदर्शन में भविष्य में भी मां दुर्गा के पूजनोत्सव को भव्यता और श्रद्धा के साथ आयोजित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें | Mumbai News: प्रधानमंत्री से मिले मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, मां दुर्गा की मूर्ति भेंटकर किया सम्मान
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel