नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। महिला दिवस के अवसर पर हैदराबाद में आयोजित कार्यक्रम में जिले की धर्मापुर कृषक प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की सीईओ संध्या सिंह ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि महिलाएँ केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि कृषि, उद्यमिता, ग्रामीण विकास और सामाजिक परिवर्तन की भी सशक्त वाहक हैं। विशेष रूप से ग्रामीण महिलाओं और महिला किसानों की भूमिका देश की कृषि व्यवस्था एवं अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज आवश्यकता है कि महिलाओं को शिक्षा, प्रशिक्षण, आर्थिक स्वतंत्रता, नेतृत्व और उद्यमिता के अधिक अवसर प्रदान किए जाएँ, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर विकसित भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। सशक्त महिला, समृद्ध किसान और आत्मनिर्भर भारत यही एक बेहतर भविष्य की दिशा है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: भूमि विवाद में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत, दो जगह जाम
हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें।
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)