नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय और क्षेत्राधिकारी गोल्डी गुप्ता की देखरेख में समाधान दिवस संपन्न हुआ। इस दौरान कुल 95 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 09 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया।
समाधान दिवस के दौरान हिनौती गांव की पांच महिलाओं को कुम्हारी कला के पट्टा प्रमाणपत्र वितरित किए गए। उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी ने महिलाओं को प्रमाणपत्र सौंपे।
इसके अलावा खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से नौ महिलाओं को अंत्योदय राशन कार्ड वितरित किए गए। इससे पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने का रास्ता साफ हुआ। समाधान दिवस में मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस की ओर से कैंप भी लगाया गया। इसके माध्यम से महिलाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों और पुलिस की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगाराम, तहसीलदार रवि रंजन कश्यप, खंड विकास अधिकारी रामश्री सरोज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: महिला किसान दिवस पर हैदराबाद में हुआ कार्यक्रम
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)