Jaunpur News: बाइक से टकराकर साइकिल सवार वृद्ध की मौत

Naya Savera Network

मिठाई लाल सोनकर @ नया सवेरा 

जौनपुर। रविवार दोपहर साइकिल से दुकान जा रहे वृद्ध की बाइक से टकराकर घायल होने के बाद मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बताया जाता है कि केराकत कोतवाली क्षेत्र के बधाई काकरिया ग्राम निवासी पवरूराम उम्र 60 वर्ष साइकिल से अपनी दुकान पराऊगंज  जा रहे थे। इसी दौरान कनवानी गांव के पास सामने से तेजगति सेआ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे फल स्वरुप वह गंभीर रूप से घायल हो गये साथ ही बाइक सवार महताब भी चोटिल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने देखकर पवारूराम को मृत घोषित कर दिया जैसे ही यह खबर परिजनों को मिली परिजनों में कोहराम मच गया। जबकि घायल का उपचार अभी चल रहा है।

यह भी पढ़ें | जौनपुर में पीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम ने किया निरीक्षण, नकलविहीन परीक्षा कराने के निर्देश


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 




एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!