Jaunpur News: तहसील परिसर में भाकियू टिकैत ने दिया धरना, पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की ओर से किसानों, गरीबों और मजदूरों की समस्याओं को लेकर तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। तहसील अध्यक्ष विनय कुमार पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं के माध्यम से सौंपा।


ज्ञापन में किसानों का पुराना बिजली बिल माफ करने, घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने और सभी किसानों का कर्ज माफ करने की मांग की गई। इसके अलावा प्रत्येक ग्राम पंचायत में खुली बैठक आयोजित कराने की मांग भी उठाई गई।


भाकियू कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रधानों और अधिकारियों की मिलीभगत से गांवों में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की पारदर्शिता सुनिश्चित करने और सरकारी धन का सदुपयोग कराने की मांग की।


धरने में वक्ताओं ने कहा कि किसानों, गरीबों और मजदूरों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने संबंधित मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की।


इस अवसर पर राम आसरे गौतम, अमरनाथ पटेल, गीता पटेल, उर्मिला, मनीषा सहित भारतीय किसान यूनियन के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: धनुष टूटते ही जयकारे से गूंज उठा पंडाल

हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 


नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 




एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!