Jaunpur News: बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र को उत्कृष्ट कार्य करने पर लखनऊ में किया गया सम्मानित

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

बक्शा,जौनपुर। बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र को उत्कृष्ट कार्य करने पर लखनऊ में मंगलवार को सम्मानित किया। उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद लखनऊ के 37 वां स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा जौनपुर प्रथम को किसान व कृषि एवं कृषि तकनीकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख सचिव कृषि एम. के. सुंदरम एवं महानिदेशक उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद डॉ. संजय सिंह के द्वारा केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. विनोद सिंह को सम्मानित किया गया। केंद्र के सम्मानित होने पर वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. सुरेन्द्र सोनकर, डॉ. रत्नाकर पाण्डेय, डॉ. राजीव कुमार सिंह, डॉ. रूपेश सिंह, अमित सिंह सहित केंद्र के समस्त वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों ने एक दूसरे को बधाई दी है।

यह भी पढ़ें | Azamgarh News: लड़की की फर्जी पहचान बनाकर अश्लील वीडियो कॉलिंग के नाम पर ठगी, आजमगढ़ में युवक गिरफ्तार

हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 




एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!