Jaunpur News: रास्ते के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 16 पर प्राथमिकी दर्ज

Naya Savera Network

चेतन सिंह @ नया सवेरा 

बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के बड़ेरी गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। उक्त गांव निवासी अमिताभ मौर्य ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि पड़ोसी रास्ते पर जबरन कब्जा कर रहे थे। इसी बात को लेकर विवाद हो गया।आरोप है कि पल्टूपुर गांव निवासी साहबलाल, रमेश, नेहा, विमला, कलावती, सर्वेश और कमलेश ने एकजुट होकर उन्हें, उनकी पत्नी सीता, मां ज्ञान देवी, चचेरे भाई सुनील कुमार, चाची विद्या देवी और बेटे अभि के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद लाठी-डंडों और ईंट से मारपीट की, जिससे परिवार के कई लोगों को चोटें आईं। आरोप है कि जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी गई। वहीं, दूसरे पक्ष की कलावती मौर्य ने तहरीर में आरोप लगाया कि सुबह रास्ते के विवाद को लेकर सीता देवी, ज्ञाना देवी, विद्या देवी, रीना, आदर्श, अमिताभ, सुनील, उषा और प्रतिमा ने उनके, उनके पति रमेश और जेठानी विमला के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद लाठी-डंडों और ईंट से मारपीट की गई। आरोप है कि उन्हें और परिवार के अन्य लोगों को चोटें आईं तथा जान से मारने की धमकी दी गई।पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 191(2), 115(2), 352 और 351(3) के तहत अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र को उत्कृष्ट कार्य करने पर लखनऊ में किया गया सम्मानित


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!