Jaunpur News: इंदिरा गांधी स्टेडियम में 76वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को मिला सम्मान

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। इंदिरा गांधी स्टेडियम, सिद्दीकपुर में बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 को दो दिवसीय 76वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026-27 का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ‘प्रिंसू’ ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल, पदक एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि सुनील यादव ‘मम्मन’, प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख करंजाकला भी समारोह में उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह, सह जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश सिंह, विवेक सिंह तथा जनता जनार्दन इंटर कॉलेज, जासोपुर चकिया के प्रबंधक लाल साहब यादव ने अतिथियों एवं अन्य गणमान्य लोगों को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्रम और माल्यार्पण कर सम्मानित किया।


मुख्य अतिथि बृजेश सिंह ‘प्रिंसू’ ने अपने संबोधन में युवाओं से खेलों से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, चरित्र निर्माण और सहनशीलता की भावना विकसित करते हैं। प्रदेश एवं केंद्र सरकार युवाओं को खेलों के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


समारोह में तहसील सदर के विजेता कोच संतोष पटेल को सम्मानित किया गया। व्यक्तिगत श्रेष्ठता प्रदर्शित करने वाले खिलाड़ियों में सीनियर बालक वर्ग से इंटर कॉलेज रामगढ़ बरांव के स्वप्निल कुमार, राम जानकी इंटर कॉलेज जमालपुर के शिव ओम, जूनियर बालक वर्ग से इंटर कॉलेज नकहरा के सुजीत कुमार, सब-जूनियर वर्ग से इंटर कॉलेज चक्के के आदित्य अब्राहम तथा सीनियर बालिका वर्ग से एसआर इंटर कॉलेज, सुल्तानपुर गौर की उजाला को शील्ड एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।


विशिष्ट अतिथि सुनील कुमार यादव ‘मम्मन’ ने भी खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार, खेलो इंडिया अभियान और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव के प्रयासों से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं का भविष्य उज्ज्वल और सुरक्षित बनाने के लिए सरकार संकल्पित है। साथ ही, उन्होंने इंदिरा गांधी स्टेडियम, सिद्दीकपुर को भव्य स्वरूप देने के लिए प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना की।


इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अतुल प्रकाश यादव, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, व्यायाम शिक्षक रवि चंद यादव, निखिल सिंह, राजीव कुमार सिंह, मेजर दिलीप सिंह, कृष्ण मोहन सिंह, सुरेश यादव, खेल सचिव सुदीप कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का संचालन राम दुलार यादव, राम प्रताप विश्वकर्मा, डॉ. महारुद्र सिंह एवं गौरव तिवारी ने किया। समापन समारोह के अंत में आयोजक विद्यालय जनता जनार्दन इंटर कॉलेज, जासोपुर चकिया के प्रबंधक लाल साहब यादव एवं प्रधानाचार्य रमेश चंद्र ने अतिथियों, शिक्षकों और कर्मचारियों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया तथा प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: 13 माह से लंबित मानदेय न मिलने से क्षुब्ध रोजगार सेवकों ने सौंपा ज्ञापन


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!