Jaunpur News : रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर अज्ञात महिला की मौत

Naya Savera Network
डोभी। औड़िहार जौनपुर रेल प्रखंड पर शुक्रवार रात्रि डोभी रेलवे स्टेशन के पूर्वी सिग्नल के समीप औड़िहार से जौनपुर की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन से कटकर अज्ञात  महिला की मौत हो गई। उसकी उम्र 50 वर्ष आकी जा रही है। सूचना पर पहुंची जीआरपी  ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की।
बीती रात करीब आठ बजे औड़िहार से जौनपुर की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन के गुजरने के बाद डोभी रेलवे स्टेशन के पूर्वी सिग्नल के समीप लगभग पचास वर्षीय अज्ञात महिला का शव कटा हुआ पड़ा ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।


एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!