Jaunpur News : केराकत में दुकान का शटर तोड़कर लाखों के सामान पर चोरों ने किया हाथ साफ

Naya Sabera Network


दुकान मालिक के पहुंचने पर हुई चोरी की जानकारी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की जांच

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के हनुमान नगर बाजार स्थित लक्ष्य किराना स्टोर में बीती रात अज्ञात चोरों ने शटर का खटका तोड़कर दुकान में रखा करीब एक लाख रुपये का सामान और 15 हजार रुपये नकद पार कर दिया। घटना की जानकारी दुकान मालिक को सुबह दुकान खोलने पहुंचने पर हुई। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

कुसरना गांव निवासी शैलेश यादव की हनुमान नगर बाजार में लक्ष्य किराना स्टोर के नाम से दुकान है। बताया जाता है कि बीती रात चोरों ने दुकान के शटर का खटका तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने दुकान में रखे रिफाइंड तेल के एक किलो, आधा किलो और 200 एमएल के पैकेट, सरसों तेल के एक किलो, आधा किलो और 200 एमएल के पैकेट सहित दो बोरी दाल, एक बोरी चीनी, बजाज तेल, जैस्मिन तेल समेत अन्य किराना सामान पर हाथ साफ कर दिया।

इसके अलावा चोर दुकान में रखा इन्वर्टर, बैटरी, फ्रिज, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और गल्ले में रखे करीब 15 हजार रुपये नकद भी उठा ले गए। दुकान मालिक के मुताबिक चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब एक लाख रुपये है।

सुबह शैलेश यादव दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का ताला खोलने का प्रयास किया, लेकिन शटर न तो बंद हो रहा था और न ही खुल रहा था। हाथ से शटर का खटका हटाने पर शटर अपने आप खुल गया। दुकान के अंदर पहुंचने पर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा मिला और चोरी की जानकारी हुई।

घटना की सूचना तत्काल 112 नंबर पर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर दुकानदार से घटना की जानकारी ली। चोरी की घटना के बाद हनुमान नगर बाजार के दुकानदारों में भय का माहौल है। ग्रामीणों और दुकानदारों ने क्षेत्र में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विश्वकर्मा पूजा एवं गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!