जौनपुर। सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज की प्रेरणा से संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा, संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ने संत निरंकारी सत्संग भवन ब्रांच थाना गद्दी में रक्तदान शिविर आयोजित किया। शिविर में संत निरंकारी सेवादल के भाई बहन, साध संगत के महात्मा, व अनेक स्वयंसेवकों ने उत्साह पूर्वक रक्तदान किया। जोनल इंचार्ज अमरनाथ विश्वकर्मा ने बताया कि शिविर में 51 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा पूर्वक रक्तदान किया। इस अवसर पर उपस्थित संत समूह को संबोधित करते हुए केंद्रीय ज्ञान प्रचारक बेंगलुरु बख्शी राम ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा सामाजिक कार्य है जो जाति धर्म और पहचान से परे जाकर मानवीय मूल्यों को दर्शाता है। रक्त नाड़ियों में बहे, नालियों में नहीं, यही मिशन का संदेश है। सतगुरु ने यह अमर संदेश देकर रक्तदान को मिशन की आध्यात्मिक सेवा का अभिन्न अंग बना दिया।
कार्यक्रम में जिला अस्पताल के डा अर्पित प्रताप सिंह व उनकी पूरी टीम मौजूद थी। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय निरंकारी सेवादल का भरपूर योगदान रहा। थाना गद्दी ब्रांच के मुखी राम कुमार जी ने सभी रक्तदाताओ व साध संगत का स्वागत व आभार व्यक्त किया।निरंकारी भक्तों ने उत्साह के साथ किया रक्तदान
जौनपुर। सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज की प्रेरणा से संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा, संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ने संत निरंकारी सत्संग भवन ब्रांच थाना गद्दी में रक्तदान शिविर आयोजित किया। शिविर में संत निरंकारी सेवादल के भाई बहन, साध संगत के महात्मा, व अनेक स्वयंसेवकों ने उत्साह पूर्वक रक्तदान किया। जोनल इंचार्ज अमरनाथ विश्वकर्मा ने बताया कि शिविर में 51 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा पूर्वक रक्तदान किया। इस अवसर पर उपस्थित संत समूह को संबोधित करते हुए केंद्रीय ज्ञान प्रचारक बेंगलुरु बख्शी राम ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा सामाजिक कार्य है जो जाति धर्म और पहचान से परे जाकर मानवीय मूल्यों को दर्शाता है। रक्त नाड़ियों में बहे, नालियों में नहीं, यही मिशन का संदेश है। सतगुरु ने यह अमर संदेश देकर रक्तदान को मिशन की आध्यात्मिक सेवा का अभिन्न अंग बना दिया।
कार्यक्रम में जिला अस्पताल के डा अर्पित प्रताप सिंह व उनकी पूरी टीम मौजूद थी। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय निरंकारी सेवादल का भरपूर योगदान रहा। थाना गद्दी ब्रांच के मुखी राम कुमार जी ने सभी रक्तदाताओ व साध संगत का स्वागत व आभार व्यक्त किया।

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)